KKR के खिलाफ मैच में 34 रन बनाते ही विराट कोहली के साथ इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे हिटमैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR के खिलाफ मैच में 34 रन बनाते ही विराट कोहली के साथ इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे हिटमैन

आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

Rohit Sharma Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में 16 अप्रैल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच दोपहर 3ः30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन टीम ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस सीजन की पहली जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई थी। रोहित शर्मा ने 45 गेंदो में 65 रनों की पारी खेली थी। कोलकाता के खिलाफ आगामी मैच से पहले रोहित शर्मा आईपीएल में दो बड़े रिकॉर्ड बनाने से बस कुछ ही कदम दूर हैं।

आईपीएल में 6000 रन पूरा करेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया था। आपको बता दें साल 2021 के बाद आईपीएल में यह रोहित शर्मा की पहली अर्धशतकीय पारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा वानखेड़े के मैदान में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल में 6000 रन पूरा करने से मात्र 34 रन दूर हैं। आईपीएल लीग में 6000 रनों का आंकड़ा अब तक डेविड वॉर्नर (6109), शिखर धवन (6477), और विराट कोहली (6838) ने ही किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 रन बनाते ही रोहित शर्मा आईपीएल में 6000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले मात्र चोथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड के अलावा टूर्नामेंट में 250 से अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार होने के लिए तैयार हैं। मात्र 5 छक्के जड़ रोहित शर्मा आईपीएल में 250 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (357) और एबी डिविलियर्स (251) छक्को के साथ लिस्ट में टॉप पर विराजमान हैं।

रोहित शर्मा ने आईपीएल के इस सीजन में 3 मैचों में अब तक 87 रन बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होम ग्राउंड में रोहित शर्मा शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस जीत की लय बरकरार रख पाइंट्स टेबल में अंक अर्जित करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस इस वक्त मात्र दो अंको के साथ पाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर हैं।

close whatsapp