IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की इस खास तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की इस खास तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की।

MS Dhoni Suresh Raina (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Suresh Raina (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में 3 अप्रैल का महामुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। लंबे समय बाद CSK अपने होम ग्राउंड पर खेल रही थी, ऐसे में टीम ने भी फैंस को निराश होने का मौका नहीं दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को भी शानदार शुरुआत मिली थी। लेकिन अंत में धोनी के धुरंधरों ने 12 रन से जीत हासिल की। CSK के जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें थाला महेंद्र सिंह धोनी और चिन्ना थाला सुरेश रैना गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

जीत के बाद थाला और चिन्ना थाला का हुआ महामिलन

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की गहरी दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों ही खिलाड़ियों ने CSK को चार बार चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसे में चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी भी मौजूद थे।

जीत के बाद सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी एक-दूसरे से गलते मिलते हुए नजर आए। दोनों दिग्गजों का रियूनियन देखे फैंस खुशी से फुले नहीं समां रहे हैं। धोनी CSK के दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा के साथ भी एक तस्वीर के लिए पोज देते हुए नजर आए।

यहां देखें धोनी और रैना की तस्वीर-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

वहीं बात CSK और LSG के मैच की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे ने शानदार खेल दिखाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 और कॉनवे ने 47 रनों की पारी खेली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 3 गेंदो पर 2 छक्के जड़ फैंस को इंटरटेन करते हुए नजर आए।

साथ ही में उन्होंने आईपीएल लीग में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को काइल मेयर्स ने शानदार शुरूआत दिलाई। लेकिन फिर मोइन अली ने अपनी शानदार गेंदबाजी से लखनऊ की वापसी करवाई। मोइन अली ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। लखनऊ 20 ओवर के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई।

close whatsapp