IPL 2023, मैच-1: चेन्नई सुपर किंग्स की गुजरात टाइटंस के खिलाफ संभावित एकादश  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023, मैच-1: चेन्नई सुपर किंग्स की गुजरात टाइटंस के खिलाफ संभावित एकादश 

31 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल 2023

Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)
Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)

फटाफट क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल 2023 एक बार फिर से शुरू होने के लिए एक दम तैयार है। बता दें कि टूर्नामेंट का 16वां सीजन 31 मार्च, शुक्रवार से शुरू हो रहा है। तो वहीं पहला मैच पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में चेन्नई ने अपने स्वभाव के विपरीत क्रिकेट खेल, अंकतालिका में 9वें स्थान पर फिनिश किया था। टीम पिछले सीजन 14 में से सिर्फ 4 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई थी। बता दें कि यह लीग के इतिहास में सीएसके अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था।

दूसरी तरफ पिछले सीजन की कमियों को दूर कर सीएसके इस बार एक नई शुरूआत करना चाहेगी। साथ ही बता दें कि लीग के लिए टीम ने पिछले साल 23 दिसंबर को हुई नीलामी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रूपए की भारी-भरकम राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

तो वहीं बेन स्टोक्स के आने से इस बार सीएसके की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। फ्रेंचाइजी में इस बार स्टोक्स के अलावा रवींद्र जडेजा और शिवम दूबे के रूप में एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच के लिए चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन

बता दें कि आईपीएल 2023 के पहले मैच में धोनी एंड कंपनी हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत करना चाहेगी। साथ ही इस पहले महत्वपूर्ण मैच में सीएसके टीम मैनेजमेंट एक मजबूत प्लेइंग इलेवन को मैदान पर उतारना चाहेगा।

गुजरात के खिलाफ पहले मैच के लिए चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन:

ओपनर्स- ऋतुराज गायकवाड़ और डेवाॅन काॅन्वे (2)

मिडिल ऑर्डर- मोइन अली, अंबाती रायडु और एमएस धोनी (3)

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स (2)

गेंदबाज- ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चहर, प्रशांत सोलंकी और सिमरजीत सिंह (4)

close whatsapp