आईपीएल 2023: Match-21, LSG vs PBKS, Match Prediction- Who Will Win today’s IPL match between पंजाब बनाम लखनऊ?
आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 15, 2023 1:12 pm

आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 1 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स एक और जीत से पाइंट्स टेबल पर मजबूती और जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद धमाकेदार वापसी करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details)
मैच- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स
दिन और समय- 15 अप्रैल, शाम 7ः30 बजे
जगह- भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स और जियोसिनेमा
(LSG vs PBKS) लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants):
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings):
प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉट, लियम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरूख खान, हरप्रीत, कगिसो रबाड़ा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।
(LSG vs PBKS) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
इकाना स्टेडियम की पिच सीजन के पहले मैच की तुलना में पिछले मैच में बिल्कुल अलग थी। ट्रैक धीमा और सूखा था इससे स्पिनरों को काफी मदद मिली। सनराइजर्स हैदाराबाद पहली पारी में 121 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना पाई थी। लखनऊ ने 16 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया था। इसलिए आखिरी गेम में को ध्यान में रखते हुए पहले टॉस जीतने वाले कप्तान गेंदबाजी का फैसला करते हुए नजर आएंगे।
LSG vs PBKS Probable Best Performers (संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:
निकोलस पूरनः
वेस्टइंडीज बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल के इस सीजन में खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। निकोलस पूरन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 19 गेंदो में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल 213 रनों के रन चेज में बड़ी भूमिका निभाई थी। निकोलस पूरन ने अब तक चार मैचों में 47 के औसत और 220.31 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बना लिए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी निकोलस पूरन अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आएंगे।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:
रवि बिश्नोईः
लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर गेंदबाज रवि बिश्नोई ने सीजन में अब तक 19.00 के औसत और 7.12 की इकॉनमी से 6 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी रवि बिश्नोई अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच:
लखनऊ सुपर जायंट्स पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।