PBKS vs MI आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

PBKS vs MI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

PBKS vs MI (Photo Source: IPL)
PBKS vs MI (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2023 में 22 अप्रैल का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में सनारइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रनों से जीत दर्ज की थी।

मुंबई इंडियंस को इस सीजन के शुरूआती मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन टीम ने वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स RCB के खिलाफ हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

दिन और समय– 22 अप्रैल, शाम 7ः30 बजे

जगह- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(PBKS vs MI) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं और बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलने में भी कामयाब होते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन है।  इस पिच पर पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था जिसमें मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

(PBKS vs MI) पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

पंजाब किंग्स (Punjab Kings):

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉट, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरूख खान, हरप्रीत बरार, नाथम एलिस, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, नेहल वढ़ेरा, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ।

PBKS vs MI Probable Best Performers (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):

संभावित बेस्ट बल्लेबाज

कैमरून ग्रीनः

कैमरून ग्रीन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में 40 गेंदो में 64 रनों की पारी खेली थी। वानखेड़े स्टेडियम में जहां गेंद बल्ले पर शानदार तरीके से आती है, कैमरून ग्रीन शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज

पीयूष चावलाः

पीयूष चावला इस सीजन शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने अब तक 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पीयूष चावला ने रन थोड़े ज्यादा दिए थे, लेकिन 2 विकेट भी अपने नाम किए थे। वानखेड़े में पीयूष चावला पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

 

close whatsapp