शिखर धवन और युजी चहल क्रिकेट छोड़ लड़कियों की बातें करने में लगे हैं!
हाल ही में मिले थे टीम इंडिया के खिलाड़ी युजी चहल-शिखर धवन।
अद्यतन - Mar 3, 2023 3:14 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन और युजी चहल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी फनी रील्स के लिए खासे मशहूर भी हैं। वहीं जब ये दोनों साथ में मिलकर कोई वीडियो बनाते हैं तो वो जमकर वायरल होता है, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है इंस्टाग्राम पर।
मैदान के बाहर भी है युजी चहल-शिखर धवन की पक्की दोस्ती
जी हां, टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मैदान के बाहर भी पक्के दोस्त हैं, जिसमें एक नाम शिखर धवन और युजी चहल का भी है। जहां ये दोनों ही खिलाड़ी काफी अच्छे दोस्त हैं, साथ ही कई बार मैदान के बाहर भी अपनी दोस्ती निभाते हुए नजर आए हैं।
बिना सिर-पैर का वीडियो बना दिया शिखर धवन-युजी चहल ने!
*हाल ही में मिले थे टीम इंडिया के खिलाड़ी युजी चहल-शिखर धवन।
*जिसके बाद दोनों ने मिलकर बनाई थी इंस्टाग्राम के लिए रील।
*इस बार भी दोनों खिलाड़ियों की रील थी काफी ज्यादा ही फनी।
*कुछ ही देर में काफी तेजी से वायरल हो गई ये रील।
जब युजी चहल से मिले शिखर धवन, तो कुछ ऐसा था माहौल
हाल ही में पंजाब टीम के कैंप में शामिल हुए थे गब्बर
दूसरी ओर 31 मार्च से शुरू होने वाले IPL को लेकर हाल ही में पंजाब टीम ने कैंप लगाया था, जहां टीम के कप्तान शिखर धवन ने जमकर पसीना बहाया था और सभी खिलाड़ियों के साथ काफी बातचीत की थी।