IND vs PAK Match Tickets Price Lalit Modi

T20WC 2024: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के एक टिकट का दाम देख ललित मोदी का पारा हुआ हाई, ICC पर जमकर बरसे

T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।

India vs Pakistan. (Image Source: ACC/X)
India vs Pakistan. (Image Source: ACC/X)

IND vs PAK Match Tickets Price  : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज जल्द होने वाला है। इसको लेकर ICC ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। यह टूर्नामेंट 2 जून से 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। इस दौरान न्यूयॉर्क में 8 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला भी शामिल है।

मुकाबलों के टिकट आईसीसी ने जारी कर दिए हैं, जिसकी कीमत लाखों में हैं। आईसीसी के अनुसार डायमंड कैटेगरी के टिकट की कीमत 20 हजार डॉलर (लगभग 16.55 लाख) है। इसे देख ललित मोदी (Lalit Modi) भड़क गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ICC को निशाने पर लिया।

आईपीएल के जनक ललित मोदी (Lalit Modi) ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह जानकार हैरान हूं कि आईसीसी भारत-पाकिस्तान मैच के लिए डॉयमंड कैटेगरी का टिकट 20 हजार डॉलर में बेच रहा है। यह वर्ल्ड कप अमेरिका में गेम को बढ़ावा देने और दर्शकों को जोड़ने के लिए है, ना कि लाभ कमाने के लिए। 2750 डॉलर का टिकट बेचना क्रिकेट नहीं हैं।’

ये रहा ललित मोदी का ट्वीट

आपको बता दें कि राजनीतिक तनाव के कारण पिछले एक दशक से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी या एसीसी इवेंट्स में खेलते हुए नजर आती हैं। यही कारण है कि आईसीसी भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का फायदा उठाना चाहता है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। 20 टीमें इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। सभी 20 टीमों को 5-5 टीमों के चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, कनाडा, यूएसए और आयरलैंड के साथ है।

कुछ इस प्रकार है भारतीय टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम आयरलैंड, 5 जून, 7.30 PM, न्यूयॉर्क
भारत बनाम पाकिस्तान, 9 जून, 8.00 PM, न्यूयॉर्क
भारत बनाम यूएसए, 12 जून, 8.00 PM, न्यूयॉर्क
भारत बनाम कनाडा, 15 जून, 8.00 PM, लॉडरहिल

 

close whatsapp