RCB vs RR, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 32वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 23, 2023 1:50 pm

आईपीएल 2023 में 23 अप्रैल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 24 रनों से हराया था।
वहीं राजस्थान रॉयल्स को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स इस वक्त 8 अंको के साथ पहले पायदान वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है। दोनों ही टीमें यह मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में मजबूती बनाना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स
दिन और समय- 23 अप्रैल, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(RCB vs RR) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा करना चाहेगी। क्योंकि इस मैदान पर रन चेज भी आसानी से हो जाते हैं। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही हो सकता है।
इस पिच पर पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बोर्ड पर लगाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने कड़ा संघर्ष किया। लेकिन टीम 20 ओवर के अंत तक 218 रन ही बना पाई और टीम को 8 रनों से मैच हारना पड़ा था।
(RCB vs RR) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माहिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज।
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
RCB vs RR Probable Best Performers (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):
संभावित बेस्ट बल्लेबाजः
फाफ डु प्लेसिसः
कप्तान फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस सीजन शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। फाफ डु प्लेसिस 6 मैचों में 343 रन बनाकर ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले पायदान पर है। पंजाब किंग्स के खिलफ पिछले मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस ने 56 गेंदो में 5 चौके और 5 छक्को की मदद से 84 रनों की पारी खेली थी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदो में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। फाफ डु प्लेसिस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाजः
मोहम्मद सिराजः
मोहम्मद सिराज 6 मैचों में 12 विकेट अपने नाम कर इस वक्त पर्पल कैप की लिस्ट में पहले पायदान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं चिन्नास्वामी में खेले गए पिछले मुकाबले में सिराज ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया था। मोहम्मद सिराज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।
Check here 👉 RCB vs RR Dream 11 Prediction