MI vs RR, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 42वां मैच मुंबई और राजस्थान के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 30, 2023 12:44 pm
![]()
Mumbai Indians (MI) vs Rajasthan Royals (RR), Match Prediction: आईपीएल 2023 के 42वें मैच में पांच की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि इस मैच में एक-दूसरे का सामना करने से पहले राजस्थान टीम इनफाॅर्म होगी क्योंकि वह अपने पिछले मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आ रहे हैं। दूसरी ओर मुंबई गुजरात के खिलाफ मिली हार को भुलाकर एक नई शुरूआत करना चाहेगी। बता दें कि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए मुंबई के लिए यह मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण हैं।
मैच जानकारी (Match Details):
तारीख व दिन– 30 अप्रैल, रविवार
स्थान- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे से
मौसम– साफ रहेगा
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– राजस्थान
मैच के लिए दोनों टीमों (MI vs RR) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
मुंबई इंडियंस (MI):
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, इशान किशन (विकेटकीपर), जेसन बेहरेनड्राॅर्फ, कुमार कार्तिकेय और राइली मेरिडिथ।
राजस्थान राॅयल्स (RR):
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरन हेटमायर, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।
MI vs RR पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
वानखेड़े की पिच से अक्सर बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आती है। फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। कोई कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
MI vs RR मैच प्रिडिक्शन, चेज करने वाली टीम जीत सकती है मैच:
मुंबई इंडियंस टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी और राजस्थान राॅयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 40 से 50 और कुल स्कोर 160 से 180 रनों के बीच बना सकती है। मैच में मुंबई की जीत होगी।
तो वहीं मुंबई दूसरी स्थिति में टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है और पावरप्ले में 45 से 60 और कुल स्कोर 180 से 200 रनों के बीच बना सकती है। मैच में एमआई की जीत होगी।