PBKS vs MI Match Prediction आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

PBKS vs MI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 46वां मैच पंजाब और मुंबई के बीच खेला जाएगा। 

Punjab Kings vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)
Punjab Kings vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)

Punjab Kings (PBKS) vs Mumbai Indians (MI), Match Prediction: आईपीएल 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का सामना होने वाला है। बता दें कि दोनों के बीच यह मैच पंजाब के मोहाली स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच में एक-दूसरे का सामना करने से पहले दोनो ही टीमें इनफाॅर्म होंगी, क्योंकि पंजाब और मुंबई दोनों ही अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। साथ ही पंजाब को होम ग्राउंड का एडंवाटेज मिल सकता है।

मैच जानकारी (Match Details):

तारीख व दिन– 3 मई, बुधवार

स्थान- आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली

मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे से

मौसम– हल्की बारिश की आशंका

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– पंजाब

मैच के लिए दोनों टीमों (PBKS vs MI) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

पंजाब किंग्स (PBKS):

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और कागिसो रबाडा।

मुंबई इंडियंस (MI):

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, पीयूष चावला, अरशद खान, इशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर और राइली मेरिडिथ।

PBKS vs MI पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

बता दें कि अभी तक खेले गए मुकाबलों में मोहाली की पिच से बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आई है। पहली पारी का पिछली पांच टी-20 पारियों में यहां का औसत स्कोर 158 रन रहा है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।

PBKS vs MI मैच प्रिडिक्शन, चेज करने वाली टीम जीत सकती है मैच:

पंजाब किंग्स टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है और मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 50 से 60 और कुल स्कोर 180 से 2000 रनों के बीच बना सकती है। मैच में पंजाब की जीत होगी।

तो वहीं मुंबई दूसरी स्थिति में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है और पंजाब पावरप्ले में 50 से 60 और कुल स्कोर 190 से 210 रनों के बीच बना सकती है। मैच में एमआई की जीत होगी।

close whatsapp