RCB vs DC आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

RCB vs DC, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

RCB vs DC (Photo Source: BCCI/IPL)
RCB vs DC (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 रनों से जीत कर आ रही है।

जिसके चलते टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 10 अंको के साथ पांचवे और और दिल्ली कैपिटल्स 6 अंको के साथ दसवें स्थान पर मौजूद है। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

दिन और समय- 6 मई, शाम 7ः30 बजे

जगह- अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(RCB vs DC) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

अरूण जेटली स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों को अधिक सहायता प्रदान करते हुए नजर आई है। इस पिच पर 190 रनों से अधिक का टोटल पहली पारी में अच्छा स्कोर हो सकता है। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुनते हुए नजर आ सकते हैं।

(RCB vs DC) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल लीग में अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें RCB ने 18 और दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।

(RCB vs DC) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वॉड:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, डेविड विली, ग्लेन मैक्सवेल, माहिपाल लोमरोर, मनोज भांगड़े, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, सोनू यादव, वानिंदु हसरंगा, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, फिन एलन, आकाश दीप, अविनाश सिंह, हर्षल पटेल, हिमांशु शर्मा, जोश हेजलवुड, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, सिद्धार्थ कौल, विजय कुमार वैशाक, वेन पार्नेल

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमेन पॉवेल, यश धूल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, अभिषेक पोरेल, फिल सॉल्ट, सरफराज खान, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, इशांत शर्मा, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, मुकेश कुमार, मुस्तफिजुर रहमान, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल।

(RCB vs DC) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माहिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

फिलिप सॉल्ट, डेविड वॉर्नर (कप्तान), राइली रूसो, मनीष पांडे. अक्षर पटेल, अमन खान, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद

(RCB vs DC Probable Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

फाफ डु प्लेसिस:

फाफ डु प्लेसिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में खराब पिच होने के बावजूद 40 गेंदो में 44 रनों की अहम पारी टीम के लिए खेली। जिसके बल पर टीम ने 126 रन बोर्ड पर लगाए थे। फाफ डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

मोहम्मद सिराज:

मोहम्मद सिराज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। मोहम्मद सिराज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के मैच जीतते हुए नजर आएगी।

close whatsapp