RCB के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद नवीन उल हक ने कोहली का पसंदीदा वीडियो शेयर कर उड़ाया विराट का मजाक - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद नवीन उल हक ने कोहली का पसंदीदा वीडियो शेयर कर उड़ाया विराट का मजाक

विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच बेहद चर्चित तकरार ने एक नया मोड़ ले लिया है।

Virat Kohli and Naveen Ul Haq. (Image Source: Instagram)
Virat Kohli and Naveen Ul Haq. (Image Source: Instagram)

विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सफर का जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में दिल तोड़ देने वाला अंत हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 21 मई को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप-स्टेज गेम छह विकेट से हार गई और इसी के साथ वे जारी आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, नतीजन पहले खिताब के लिए उनका इंतजार एक और साल बढ़ गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की इस दिल तोड़ देने वाली हार के बाद विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच बेहद चर्चित तकरार ने एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, अफगानिस्तान और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के क्रिकेटर ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ RCB की हार के साथ फ्रेंचाइजी के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद विराट कोहली और उनकी टीम पर चालाकी से निशाना साधा है।

RCB के IPL 2023 से बाहर होने के बाद नवीन उल हक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की डबल मीनिंग पोस्ट

आपको बता दें, कोहली और नवीन के बीच द्वेष 1 मई को लखनऊ में LSG और RCB के बीच खेले गए आईपीएल 2023 मैच के दौरान शुरू हुआ, जब दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। और फिर मैच के बाद के हैंडशेक के दौरान, दोनों फिर से एक-दूसरे से भीड़ पड़े थे, जिसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करना शुरू कर दिया।

इस बीच, नवीन उल हक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पोस्ट के जरिए लगातार कोहली का मजाक उड़ा रहे हैं, और उनकी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी ने तो हद ही पार कर दी है। RCB vs GT मैच के बाद, LSG के तेज गेंदबाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक डबल मीनिंग वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक पत्रकार RCB का मजाक उड़ा रहा था। पत्रकार की हंसी से ऐसा लग रहा था जैसे कोहली और RCB का मजाक उड़ाया जा रहा हो।

नवीन ने इंस्टाग्राम पर प्रसिद्ध अफ्रीकी रिपोर्टर की एक स्टोरी शेयर की, जो जोर से हंसने से पहले कहते हैं: “भगवान हम पर दया करें”।

अफगान स्टार के इस खास वीडियो को शेयर करने के पीछे उनका गलत इरादा छुपा है। दरअसल, इस साल मार्च में, जब एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लाइव वीडियो चैट के दौरान विराट कोहली का इंटरव्यू लिया था, तो दोनों नवीन द्वारा साझा किए गए उसी खास वीडियो के बारे में बात करते हुए अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। इस दौरान कोहली ने इस क्लिप को अपना ‘पसंदीदा वीडियो’ बताया था।

close whatsapp