May 30- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं
अद्यतन - May 30, 2024 6:09 pm

1) Uganda Jersey Controversy T20 World Cup 2024: युगांडा की जर्सी देखने के बाद भड़का ICC, तुरंत दिया बदलने का आदेश
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 बस कुछ ही दिन दूर है। विश्व कप की तैयारी में सभी टीमें जुटी हुई हैं। 2 जून से शुरू हो रहे विश्व कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी ने अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। इसके साथ ही आईसीसी के इस बड़े आयोजन के लिए हर टीम ने अपनी जर्सी का भी अनावरण कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी से छाया बारिश का संकट, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने खुद को बचाने के लिए लगाई लंबी दौड़
भारतीय टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए USA पहुंच चुकी है। भारतीय टीम के पहले बैच ने अमेरिका पहुंचकर अभ्यास भी शुरू कर दिया है। हालांकि, वहां का मौसम काफी खराब है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बारिश से बचने के लिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भागकर कार के अंदर बैठ रहे हैं। इन दोनों को ही कार तक पहुंचने के लिए काफी तेजी से भागना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)
3) वर्ल्ड कप से पहले एबी डिविलियर्स ने बोला हल्ला, खोले साउथ अफ्रीका टीम के काले राज? बताया क्या हुआ था उनके साथ
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने टीम में चल रहे विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका (South Africa) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। हालांकि, बोर्ड द्वारा टीम की घोषणा के बाद उसकी कड़ी आलोचना देखने को मिली और देश के लोगों में गुस्से का माहौल है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव को दिया ICC Men’s T20I Cricketer का अवॉर्ड- वीडियो देख बोलेंगे मोमेंट है भाई
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम अमेरिका पहुंच गई है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लीग चरण में भारत के सभी चार मैच अमेरिका में खेले जाएंगे। इससे पहले भारत ने वर्ल्ड कप की जर्सी में फोटोशूट कराया था। इसी बीच सूर्यकुमार यादव और राहुल द्रविड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल द्रविड़ सूर्यकुमार यादव को एक चमचमाती ट्रॉफी सौंप रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) T20 World Cup 2024: पैट कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के रहते क्या नाथन एलिस को मिलेगी प्लेइंग XI में जगह?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन क्या रहेगी, यह हर कोई जानना चाहता है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024 की ट्रॉफी जीतकर बेहद उत्साहित हैं शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर सभी खिलाड़ियों को कहा- ‘शुक्रिया’
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फाइनल में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर क्लिक करवा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7) जब IPL 2024 में हार्दिक पांड्या ने ले लिया था दिनेश कार्तिक से पंगा, अपने संन्यास को लेकर अनुभवी खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें उनके संन्यास को लेकर संकेत दिया था। बता दें, हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 समाप्त हुआ है और दिनेश कार्तिक ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद आईपीएल से संन्यास ले लिया है। उन्हें दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज में गिना जाता है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने आगामी घरेलू सीजन के लिए धवल कुलकर्णी को नियुक्त किया गेंदबाजी मेंटोर
मुंबई क्रिकेट टीम ने इसी साल मार्च में विदर्भ को हराकर 42वीं बार रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया था। ट्रॉफी जीतने के बाद पूर्व भारतीय गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने संन्यास का ऐलाान कर दिया था। अब मुंबई क्रिकेट टीम के लिए धवल कुलकर्णी एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी घरेलू सीजन के लिए कुलकर्णी को सभी आयु वर्ग की टीमों के लिए बॉलिंग मेंटोर नियुक्त किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) टीम इंडिया के खिलाड़ियों के सिर पर सजी ये खास कैप, SKY से लेकर हिटमैन में कुछ अलग ही बात है
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2023 अवार्ड को लेकर बड़ी घोषणा की है। बता दें, भारतीय टीम के ऐसे कई खिलाड़ी है, जिनका प्रदर्शन 2023 सीजन में काफी अच्छा रहा था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा सम्मानित किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
10) टीम और जर्सी बदल गई हार्दिक पांड्या की, लेकिन एटीट्यूड वो ‘IPL’ वाला ही दिखा रहे हैं
IPL में बुरी तरह फेल होने के बाद अब हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं, जहां वो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उप-कप्तान भी होंगे। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट से पहले हार्दिक का जोश हाई है, साथ ही उन्होंने तमाम निजी विवादों के बीच फैन्स के साथ एक रील वीडियो शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)