25 महीनों में पांचवी बार फिर सर्जरी से गुजरे जोफ्रा आर्चर, आईपीएल 2023 से हो सकते हैं बाहर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

25 महीनों में पांचवी बार फिर सर्जरी से गुजरे जोफ्रा आर्चर, आईपीएल 2023 से हो सकते हैं बाहर!

जोफ्रा आर्चर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वापसी की थी।

Jofra Archer (Photo Source: Twitter)
Jofra Archer (Photo Source: Twitter)

मुंबई इंडियंस को आईपीएल के पिछले मुकाबले में  गुजरात टाइटंस के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जोफ्रा आर्चर आईपीएल के इस सीजन पहला मुकाबला खेलकर वापस से चोटिल हो गए थे। जिसके बाद जोफ्रा आर्चर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वापसी की थी।

जिस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया था। लेकिन वह फिर एक मैच खेलकर वह वापस से चोटिल हो गए। जिसके चलते वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले का हिस्सा नहीं थे। खबरों के मुताबिक जोफ्रा आर्चर एक छोटी सर्जरी से गुजरे हैं। आपको बता दें पिछले 25 महीनों में यह जोफ्रा आर्चर की पांचवी सर्जरी है।

4 हफ्तों के लिए फिर बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रूपए में खरीदा था। लेकिन चोट के चलते जोफ्रा आर्चर पूरे सीजन से बाहर थे। गुजरात के खिलाफ मैच में जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी को लेकर रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया था कि, आर्चर की तबीयत ठीक नहीं जिसके चलते वह प्लेइंग का 11 का हिस्सा नहीं है।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, जोफ्रा आर्चर अपने दाहिने कोहनी की सर्जरी के लिए बेल्जियम गए थे। बेल्जियम में उनकी सर्जरी सफल तरीके से हो गई है लेकिन वह लगभग 4 हफ्तों के लिए एक्शन से बाहर रहेंगे। यानि कि जोफ्रा आर्चर लगभग आईपीएल 2023 के इस सीजन से बाहर हो चुके हैं।

पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस को इस सीजन के शुरूआती मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन फिर टीम ने वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई थी। लेकिन टीम को पिछले दो मुकाबलों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को 13 रन और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 152 रन ही बना पाई थी। मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में 7 मुकाबलों में तीन जीत और 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है।

close whatsapp