IPL 2023: SRH बनाम RCB मुकाबले में यह रहा प्ले Of The Day - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: SRH बनाम RCB मुकाबले में यह रहा प्ले Of The Day

हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंदों में आठ चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Heinrich Klassen (Pic Source-Twitter)
Heinrich Klassen (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 65वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस जबरदस्त मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। टीम की ओर से दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और जबरदस्त शतक जड़ा। उन्होंने 51 गेंदों में आठ चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को शानदार स्कोर तक पहुंचाया।

बता दें, हेनरिक क्लासेन ने महत्वपूर्ण समय पर आकर अपनी टीम के लिए यह में शानदार पारी खेली। उन्होंने RCB के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने यह रन 203.92 के स्ट्राइक रेट से बनाए। हेनरिक क्लासेन की पारी की सब लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

RCB के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी

हेनरिक क्लासेन के अलावा हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27* रन बनाए। उनके अलावा कप्तान एडन मार्करम ने 20 गेंदों में 18 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन का योगदान दिया जबकि अभिषेक शर्मा ने 11 रन की पारी खेली।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 2 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

बता दें, अगर RCB को इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में इस समय पांचवें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक 12 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के लिए बचे हुए दोनों ही मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp