IPL 2023: वो खिलाड़ी जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड तो किया अपने नाम लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: वो खिलाड़ी जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड तो किया अपने नाम लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए

कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत लिया।

3- मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image Source: BCCI/IPL)
Mitchell Marsh (Image Source: BCCI/IPL)

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक 9 मुकाबले जीते हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत हासिल की है जबकि 6 में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभी तक काफी सराहनीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। इन्हीं में से एक हैं मिचेल मार्श। मिचेल मार्श ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।

उन्होंने पहले अपने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किया और उसके बाद बल्लेबाजी में 39 गेंदों में 63 रनों की जबरदस्त पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स को 20 ओवर में 198 रनों की जरूरत थी। मिचेल मार्श ने फिल साल्ट का काफी अच्छा साथ दिया लेकिन टीम इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp