IPL 2023: वो खिलाड़ी जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड तो किया अपने नाम लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए
कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत लिया।
अद्यतन - मई 6, 2023 6:37 अपराह्न
2- वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर ने अभी तक इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उनकी इस सीजन में कई लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में वेंकटेश अपनी टीम की ओर से नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतक जड़ा था। उन्होंने 51 गेंदों में 104 रन बनाए जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया।
हालांकि यह स्कोर मुंबई इंडियंस के लिए बिल्कुल भी परेशान करने वाला स्कोर नहीं था। मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने काफी अच्छी शुरुआत दी और उन्होंने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में ही बना लिया। वेंकटेश अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो