IPL 2023: वो खिलाड़ी जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड तो किया अपने नाम लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए
कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत लिया।
अद्यतन - मई 6, 2023 6:37 अपराह्न
1- यशस्वी जयसवाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अगर किसी अनकैप्ड खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा फैंस का दिल जीता है तो वो हैं यशस्वी जयसवाल। यशस्वी जयसवाल ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 1000वें मुकाबले में यशस्वी जयसवाल ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को काफी अच्छी तरह से खेला और 62 गेंदों में 124 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
यशस्वी जयसवाल ने अपनी पारी के दौरान 16 चौके और 8 छक्के जड़े। हालांकि टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस ने इस मैच को अपने नाम किया। यशस्वी जयसवाल को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो