IPL 2023: पंजाब किंग्स ने सुनील जोशी को स्पिन गेंदबाज कोच किया नियुक्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: पंजाब किंग्स ने सुनील जोशी को स्पिन गेंदबाज कोच किया नियुक्त

इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र से पहले पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सुनील जोशी को नियुक्त किया है।

Sunil Joshi
Sunil Joshi. (Photo by Francois Nel/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सत्र से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सुनील जोशी को नियुक्त किया है।

बता दें, फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में कहा, ‘हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। हम उनका अपनी फ्रेंचाइजी में स्वागत करते हैं।’

सुनील जोशी हाल ही में भारत के सीनियर पुरुष चयन समिति के सदस्य थे, जहां वे शुरू में मार्च 2020 में अध्यक्ष थे, इससे पहले चेतन शर्मा ने उन्हें पांच सदस्यीय पैनल में जगह दी थी। वह जनवरी 2023 में BCCI द्वारा एक नया पैनल नियुक्त किए जाने तक समिति में थे।

एक कोच के रूप में, जोशी ने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर और असम की सीनियर टीमों को कोचिंग दी है। उन्होंने पहले ओमान, बांग्लादेश और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमों के स्पिन-गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया था।

आगामी सत्र में पंजाब किंग्स बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी

बता दें, पंजाब किंग्स का पिछला संस्करण इतना अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की थी जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फ्रेंचाइजी अंक तालिका में छठवें स्थान पर रही थी और टॉप 4 में क्वालीफाई नहीं हो पाई थी।

पंजाब फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को अपना बल्लेबाज कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को सहायक कोच के रूप में टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच के रूप में ट्रेवर बेलिस को नियुक्त किया है। उन्हें अनिल कुंबले की जगह यह उपाधि दी गई है। टीम ने अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को आगामी सत्र के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है।

आगामी सत्र के लिए यह रही पंजाब किंग्स की टीम:

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत सिंह भाटिया, विध्वत कवेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह

close whatsapp