IPL 2023: जब भरे मैदान में रोहित शर्मा को देख कुछ फैंस चिल्लाने लगे- वड़ा पाव, वड़ा पाव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा 10 गेंदो पर मात्र 1 रन बना पाए।
अद्यतन - Apr 3, 2023 3:11 pm

आईपीएल 2023 का पांचवा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के 84 रन के बदौलत 171 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे RCB के बल्लेबाजों ने फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने अपनी घातक बल्लेबाजी से टीम की जीत आसान बना दी।
फाफ डु प्लेसिस ने 73 रन, वहीं विराट कोहली ने 49 गेंदो में 82 रनों की नाबाद पारी खेली। किंग कोहली ने विनिंग शॉट मार RCB को 8 विकेट से जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था। टीम इस सीजन शानदार वापसी करना चाहती थी। लेकिन RCB ने सारी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए 10 गेंदो पर मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद फैंस रोहित शर्मा का मजाक उड़ाते हुए उन्हें वड़ा पाव कहकर पुकार रहे हैं।
भरे स्टेडियम में फैंस ने की रोहित शर्मा की बेइज्जती
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अक्सर अपने फिटनेस की वजह से ट्रोल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है लेकिन वहीं कुछ रोहित शर्मा के कुछ आलोचक उन्हें हर तरह से ट्रोल करने का मौका ढूंढ़ते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को युवा गेंदबाज आकाश दीप की गेंद पर आउट हुए। रोहित के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया में फैंस गुस्से से आगबबूला होते हुए नजर आ रहे हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद फैंस भी रोहित शर्मा के फिटनेस का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं रहे।
भरे स्टेडियम में कई फैंस ने रोहित शर्मा को वड़ा पाव-वड़ा पाव कहकर पुकारने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा को आईपीएल कप्तानी छोड़ फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि भारत को इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलना है और रोहित शर्मा का ऐसा फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
यहां देखें वो वीडियो-
This is shameful. It's not right 😌
Win or lose.. We're there for u Rohit 💙#RohitSharma𓃵 #MumbaiIndians https://t.co/03lqFKA7ZH
— GopishSTR⁴⁸ (@Gopish04) April 3, 2023