आईपीएल 2023: कोहली के साथ अपनी दुश्मनी भुलाने को तैयार नहीं हैं गांगुली, अब सूर्या की तारीफ कर विराट को बनाया निशाना
सूर्या ने RCB के खिलाफ सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - मई 10, 2023 5:53 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) की शानदार जीत से बेहद खुश लग रहे हैं।
आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को छह विकेट से हराकर अंकतालिका में सीधे तीसरे स्थान पर छलांग लगा दी है। इस मैच में एक तरफ जहां सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चमका, तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे।
वानखेड़े में सूर्यकुमार यादव की आतिशबाजी पर सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया हुई वायरल
विराट कोहली इस MI vs RCB मैच में चार गेंदों में केवल एक रन बना पाए, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फाफ डु प्लेसिस (65) और ग्लेन मैक्सवेल (68) के अर्धशतकों के बदौलत 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर पोस्ट करने में कामयाब रही। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े स्टेडियम में चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) की जबरदस्त जीत सुनिश्चित की।
सूर्या ने RCB के खिलाफ सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच के बाद सौरव गांगुली ट्विटर पर हरकत में आए, और उनके ट्वीट के कारण कोहली का उनके रिश्ते को देखते हुए चर्चा में आना लाजमी था।
दरअसल, सौरव गांगुली ने ट्विटर पर मुंबई इंडियंस (MI) को RCB के खिलाफ जीत के लिए बधाई तो नहीं दी, लेकिन फ्रेंचाइजी को टैग किया और सूर्या की तारीफ में तो पूर्व BCCI ने उन्हें दुनिया का नंबर एक T20 बल्लेबाज बता दिया।
गांगुली ने ट्विटर पर लिखा: ‘सूर्यकुमार यादव दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी हैं। ऐसा लगता है कि वह कंप्यूटर पर बल्लेबाजी करते हैं।’
Surya Kumar yadav the best T20 player in the world .. it seems he bats on a computer .. @surya_14kumar @mipaltan
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) May 9, 2023