IPL 2023: अगर DC को जीतने हैं मुकाबले तो करने पड़ेंगे यह तीन बदलाव
डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - अप्रैल 10, 2023 6:55 अपराह्न

ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया है और यही टीम की सबसे बड़ी कमी रही है।
गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम के स्पिनर्स का प्रदर्शन अभी तक उच्च स्तरीय नहीं रहा है। तेज गेंदबाज शुरुआत में तो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अंतिम ओवर्स में वो लोग भी काफी रन लुटा रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को अब अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 अप्रैल को अपने ही घर में खेलना है। आशंका लगाई जा सकती है कि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में जरूर बदलाव कर सकते हैं।
यह रहे वो तीन बदलाव जो DC मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कर सकते हैं
3- खलील अहमद की जगह कमलेश नगरकोटी को प्लेइंग XI में किया जा सकता है शामिल

पिछले दो मुकाबलों में खलील अहमद ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी खराब गेंदबाजी की है। दिल्ली कैपिटल्स के इस सत्र में खलील अहमद ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके थे। हालांकि गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने काफी निराशाजनक गेंदबाजी की।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 162 रन के लक्ष्य को डिफेंड करते हुए उन्होंने हार्दिक पांड्या का विकेट अपने नाम किया लेकिन उन्होंने 4 ओवर में कुल 38 रन दिए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 ओवर्स में कुल 31 रन लुटाए।
दिल्ली कैपिटल्स अभी तक तीनों ही मुकाबले हार चुके हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगले मुकाबले में वो कई बड़े बदलाव कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में टीम खलील अहमद की जगह कमलेश नगरकोटी को अपनी प्लेइंग XI में शामिल कर सकती है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 सीजन में उन्होंने 7.33 की इकोनॉमी से 7 विकेट हासिल किए थे।