IPL 2023: अगर DC को जीतने हैं मुकाबले तो करने पड़ेंगे यह तीन बदलाव - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: अगर DC को जीतने हैं मुकाबले तो करने पड़ेंगे यह तीन बदलाव

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

2- अभिषेक पोरेल को प्लेइंग XI से किया जा सकता है बाहर

Rishabh Pant and Abhishek Porel (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant and Abhishek Porel (Pic Source-Twitter)

ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 2023 अभियान के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को अपनी टीम में शामिल किया। अभिषेक पोरेल को अभी तक टीम की ओर से जितने भी मौके मिले हैं उसमें उन्होंने इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

अभिषेक ने 2 मुकाबलों में 13.50 के खराब औसत से मात्र 27 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने अपना डेब्यू मुकाबला खेला जिसमें उन्होंने 11 गेंदों में 20 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी वो ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

दिल्ली कैपिटल्स के पास इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट पहले से ही मौजूद है और सरफराज खान भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक पोरेल को प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp