IPL 2023: अगर DC को जीतने हैं मुकाबले तो करने पड़ेंगे यह तीन बदलाव - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: अगर DC को जीतने हैं मुकाबले तो करने पड़ेंगे यह तीन बदलाव

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

1- फिल साल्ट को राइली रूसो की जगह प्लेइंग XI में किया जा सकता है शामिल

Phil Salt (Image Source: Getty Images)
Phil Salt (Image Source: Getty Images)

अभी तक इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो को प्लेइंग XI में जगह दी है लेकिन उन्होंने अभी तक काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। रूसो ने तीन मैचों में मात्र 44 रन बनाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रूसो ने 30 रन की पारी खेली थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 14 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

रूसो को मौके तो काफी मिले लेकिन वो उनको अच्छी तरह से भुना नहीं पाए। डेविड वॉर्नर और टीम मैनेजमेंट मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राइली रूसो की जगह फिल साल्ट को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp