आईपीएल 2023: सूर्या की तूफानी बल्लेबाजी के फिर कायल हुए कोहली; सोशल मीडिया पर छाया विराट का रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: सूर्या की तूफानी बल्लेबाजी के फिर कायल हुए कोहली; सोशल मीडिया पर छाया विराट का रिएक्शन

विराट कोहली 14 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे।

Suryakumar Yadav and Virat Kohli. (Image Source: BCCI-IPL)
Suryakumar Yadav and Virat Kohli. (Image Source: BCCI-IPL)

सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर गेंदबाजों को अपने बल्ले की धुन पर नचाकर जमकर तारीफें बटोरी है। दरअसल, 360-डिग्री बल्लेबाज के नाम से जाने जाने वाले सूर्या ने 12 मई को वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 57वें मैच में चौकों और छक्कों की बारिश कर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया और मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रनों की अहम जीत दर्ज करने में मदद की।

सूर्यकुमार यादव ने 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 49 गेंदों में नाबाद 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली और एक बार फिर सभी के दिल जीत लिए। MI vs GT मैच के बाद सभी सूर्या की तारीफ कर रहे हैं, जिनमें भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और सूर्या की शानदार पारी की प्रशंसा की। कोहली ने मराठी में सूर्यकुमार की तारीफ की, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सूर्यकुमार यादव की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा: ‘तुला मानला भाऊ’ और साथ में सलाम वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

यहां देखिए सूर्या के लिए कोहली की इंस्टा स्टोरी –

आपको बता दें, गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस (MI) के आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बढ़ गई है, क्योंकि वे अंकतालिका में 14 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, मुंबई को अपने शेष दोनों मैचों (16 मई को LSG के खिलाफ और 21 मई को SRH के खिलाफ) में अगर जीत नसीब हो जाए, तो फिर प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की है।

वहीं दूसरी ओर, RCB इस समय 10 अंको के साथ छटवें स्थान पर और उनके लिए चीजें मुश्किल होने वाली है अगर वे अब अगर अपने शेष तीन मैचों में से एक भी गंवाते हैं। अब विराट कोहली 14 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे।

close whatsapp