आईपीएल 2023: PBSK vs RCB -मोहम्मद सिराज के कहर के आगे टिक नहीं पाई पंजाब, बैंगलोर ने 24 रनों से जीता एकतरफा मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: PBSK vs RCB -मोहम्मद सिराज के कहर के आगे टिक नहीं पाई पंजाब, बैंगलोर ने 24 रनों से जीता एकतरफा मैच

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ RCB की कप्तानी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया।

RCB (Image Source: BCCI-IPL)
RCB (Image Source: BCCI-IPL)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 20 अप्रैल को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 24 रनों से मात दी।

यह जारी आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तीसरी जीत थी, और इसके साथ ही वे अंकतालिका में आठवें स्थान से सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मैच में विराट कोहली (59) ने कप्तानी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और RCB के रेगुलर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (84) के साथ पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की और मेहमान टीम को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 174 रनों का स्कोर पोस्ट करने में मदद की।

सिराज ने एक बार फिर RCB के लिए जीता मैच

इस PBKS vs RCB मैच में हरप्रीत बरार ने पंजाब के लिए दो विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली। वहीं, जीत के लिए 175 रनों का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) की शुरूआत बेहद निराशाजनक रही, और RCB को पहला विकेट अथर्व तायड़े (4) के रूप में मोहम्मद सिराज ने दिलाया, और फिर वानिन्दु हसरंगा ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे मैट शार्ट को आठ रनों पर चलता किया।

जिसके बाद मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर लियम लिविंगस्टोन (2) के रूप में RCB को तीसरी सफलता दिलाई। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर प्रभसिमरण सिंह ने PBKS की पारी को काफी हद तक संभाला, लेकिन उन्हें किसी भी बल्लेबाज से कोई सपोर्ट नहीं मिला, और वेन पार्नेल ने उन्हें 46 रनों पर चलता किया। PBKS के टॉप आर्डर और मिडिल आर्डर के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (41) ने अकेले अंत तक जंग लड़ी।

लेकिन RCB के गेंदबाजों के आगे अन्य बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए, नतीजन PBKS 150 रन ही बना सकी और बैंगलोर टीम कोहली की कप्तानी में 24 रनों की जीत दर्ज करने में कामयाब रही। सिराज ने RCB के लिए सर्वाधिक चार विकेट लिए, वहीं हसरंगा ने दो विकेट चटकाएं, जबकि पार्नेल और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली।

यहां देखिए PBKS के खिलाफ RCB की जीत पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/imARajput_/status/1649049728406163464

https://twitter.com/vaidik_2706/status/1649049700727951363

https://twitter.com/dr_raheem_baig_/status/1649050149174517763

https://twitter.com/thenavinnn/status/1649049997349105672

 

 

close whatsapp