IPL 2022: क्या CSK के निराशाजनक प्रदर्शन का कारण आत्मसंदेह है? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: क्या CSK के निराशाजनक प्रदर्शन का कारण आत्मसंदेह है? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ 12 अप्रैल को है।

Stephen Fleming. (Photo Source: Twitter)
Stephen Fleming. (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि गत विजेता फ्रेंचाइजी को हर विभाग में सुधार करने की जरूरत है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 9 अप्रैल को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा, जिसे देखकर टीम का अपना खिताब बचा पाना मुश्किल लग रहा है।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के इस एकतरफा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों आठ विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल में सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है, लेकिन जारी सीजन में रवींद्र जडेजा की अगुआई में फ्रेंचाइजी अब तक अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।

भारत में जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की चौथी लगातार हार के बाद, मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दीपक चाहर की अनुपलब्धता और सभी विभागों में समग्र रूप से खराब प्रदर्शन को फ्रेंचाइजी के निराशाजनक प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहराया है।

स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके (CSK) की लगातार चार हार के पीछे का कारण बताया

स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा: “खिलाड़ियों की उपलब्धता के मुद्दे रहे हैं, और हम सभी विभागों – बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में काफी नीचे हैं। हम विपक्ष पर कोई दबाव नहीं बना पाए हैं, और सच कहूं तो कोई भी मैच करीबी नहीं था। हम सभी मैचों में दूसरे स्थान पर रहे हैं, हमें सभी विभागों में सुधार करने की जरूरत है।”

चेन्नई के कोच ने आगे कहा: “यह स्पष्ट है कि हमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर काम करने की जरूरत है। आज हमने अच्छा खेल दिखाया। हम एक तरह से सीख रहे हैं। हम कुछ क्षेत्रो में थोड़े कमजोर है, लेकिन हम खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए देख रहे हैं।”

स्टीफन फ्लेमिंग ने अंत में कहा: “हमारे पास आत्म-विश्वास को बढ़ाने के लिए कोई भी चीज नहीं हैं, क्योंकि हमने अपने सभी चार मैच हारे है। किसी भी मैच को जीतने के करीब नहीं होने के कारण, आपको थोड़ा आत्म-संदेह होता है, और खिलाड़ियों में थोड़ा नीरसता आती है। इसलिए, हमें बस कैसे मैच जीते जा सकते हैं, उस पर बहुत जल्दी काम करना है, और लय खोजने की कोशिश करनी है ताकि हम टूर्नामेंट में वापसी कर सके।”

 

close whatsapp