IPL 2023 Points Table अपडेट: DC vs SRH मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: DC vs SRH मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 रनों से जीत दर्ज की।

Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)
Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बोर्ड पर लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार गेंदबाजी क्रम के आगे दिल्ली के बल्लेबाज स्टग्रल करते हुए नजर आए।

कप्तान डेविड वॉर्नर 21 रन पर आउट हो गए। वहीं पृथ्वी शॉ की जगह ओपनिंग करने उतरे फिलिप सॉल्ट गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। दिल्ली कैपिटल्स मनीष पांडे के (34 रन) और अक्षर पटेल के 34 रनों की पारी के बल पर सम्मानजनक स्कोर पर पहुंची। वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

वहीं भुवनेश्वर कुमार के नाम दो और टी. नटराजन के नाम एक विकेट शामिल रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद रन चेज में सफल होते हुए नजर आ रही थी। मयंक अग्रवाल ने 39 गेंदो में 49 रनों की पारी खेली। लेकिन वह 12वें ओवर में अक्षर पटेल के हाथों आउट हो गए। जिसके बाद हैदराबाद लगातार विकेट खोते हुए नजर आई।

वाशिंगटन सुंदर अंत तक 24 रनों पर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई। और दिल्ली कैपिटल्स ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज की। एनरिक नॉर्खिया और अक्षर पटेल के नाम 2-2 विकेट वहीं इशांत शर्मा और कुलदीप यादव के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। इस मुकाबले के बाद आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज व पर्पल कैप की सूची की क्या स्थितियां है, आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में  बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स जीत के बाद 4 अंको के साथ अब भी दसवें पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद हार के बाद अब भी नौवें स्थान पर है।

क्रमांक टीम मैच हार जीत टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 चेन्नई सुपर किंग्स 7 5 2 0 0 10 0.662
WWWLW
2 राजस्थान रॉयल्स 7 4 3 0 0 8 0.844
LLWWW
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0 0 8 0.547
LWLWW
4 गुजरात टाइटंस 6 4 2 0 0 8 0.212
WLWLW
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 4 3 0 0 8 -0.008
WWLWL
6 पंजाब किंग्स 7 4 3 0 0 8 -0.162
WLWLL
7 मुंबई इंडियंस 6 3 3 0 0 6 -0.254
LWWWL
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 2 5 0 0 4 -0.186
LLLLW
9 सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 0 0 4 -0.725
LLLWW
10 दिल्ली कैपिटल्स 7 2 5 0 0 4 -0.961
WWLLL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 405 7 245 67.5 84 165.31 33 25 5
2 डेवॉन कॉनवे CSK 314 7 219 52.33 83 143.38 33 12 4
3 डेविड वॉर्नर DC 306 7 256 43.71 65 119.53 44 1 4
4 विराट कोहली RCB 279 7 197 46.5 82 141.62 25 11 4
5 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 270 7 183 45 92 147.54 14 17 2
6 केएल राहुल LSG 262 7 230 37.43 74 113.91 27 3 2
7 वेंकटेश अय्यर KKR 254 7 159 36.29 104 159.75 21 16 1 1
8 ग्लेन मैक्सवेल RCB 253 7 134 42.17 77 188.81 13 23 3
9 जोस बटलर RR 244 7 168 34.86 79 145.24 24 9 3
10 काइल मेयर्स LSG 243 7 161 34.71 73 150.93 19 16 3

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद सिराज RCB 13 7 28 4/21 168 15.38 7.14 200 1
2 अर्शदीप सिंह PBKS 13 7 25 4/29 150 15.69 8.16 204 1
3 युजवेंद्र चहल RR 12 7 28 4/17 168 18.83 8.07 226 1
4 राशिद खान GT 12 6 24 3/31 144 16.58 8.29 199
5 तुषार देशपांडे CSK 12 7 25.2 3/45 152 23.17 10.97 278
6 मार्क वुड LSG 11 4 16 5/14 96 11.82 8.13 130 1
7 रवींद्र जडेजा CSK 10 7 24 3/20 144 17.6 7.33 176
8 मोहम्मद शमी GT 10 6 23 3/25 138 18.5 8.04 185
9 वरूण चक्रवर्ती KKR 10 7 25.4 4/15 154 21.2 8.26 212 1
10 हर्षल पटेल RCB 10 7 25.4 3/32 154 25.1 9.78 251

close whatsapp