DC के खिलाफ शानदार पारी के बाद IPL रिकॉर्ड्स की इस खास लिस्ट में शुमार हुए विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC के खिलाफ शानदार पारी के बाद IPL रिकॉर्ड्स की इस खास लिस्ट में शुमार हुए विराट कोहली

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने 46 गेंदो में 55 रनों की पारी खेली।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने 46 गेंदो में 55 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। आईपीएल 2023 के इस सीजन में यह विराट कोहली की छठी अर्धशतकीय पारी भी है।

विराट कोहली इस अर्धशतकीय पारी के बाद ऑरेंज कैप की रेस में 419 रनों के साथ चौथे पायदान पर आ गए हैं। दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी के बाद विराट कोहली आईपीएल लीग में 7000 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ विराट कोहली आईपीएल की एक खास सूची में भी शुमार हो गए हैं।

यह रिकॉर्ड्स भी है विराट कोहली के नाम

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया है। विराट कोहली आईपीएल लीग में सबसे तेज 4000, 6000, और 7000 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट जिन्होंने डेक्कन चार्जेस और किंग्स XI पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है, वह आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी है। इसी के साथ पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम आईपीएल में सबसे तेज 2000, 3000 और 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

दिल्ली के खिलाफ RCB को 7 विकेट से झेलनी पड़ी शर्मनाक हार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान फाफ डु प्लेलिस ने 32 गेंदो में 45 रन, और माहिपाल लोमरोर ने 29 गेंदो में 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल अहम योगदान दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरूआत की।

डेविड वॉर्नर और फिलिप सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। डेविड वॉर्नर ने 14 गेंदो में 22 रन बनाए। वहीं फिलिप सॉल्ट ने 45 गेंदो में 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने अंत में राइली रूसो के नाबाद (35 रन) और अक्षर पटेल (8 रन) के बल पर 16.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली।

जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स 8 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर आ गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब भी 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है।

close whatsapp