आईपीएल 2023: CSK के खिलाफ यशस्वी जायसवाल की पारी देख गदगद हुए सुरेश रैना और फिसल गई जुबान
यशस्वी जायसवाल ने जारी आईपीएल 2023 में अब तक 8 मैचों में 304 रन बनाए हैं।
अद्यतन - Apr 28, 2023 2:19 pm

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 27 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 32 रनों से मात देकर आईपीएल की अंकतालिका में फिर से पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।
इस RR vs CSK मैच के मुख्य आकर्षणों में से एक राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल थे, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इस मैच में अपने आईपीएल करियर का हाईएस्ट स्कोर दर्ज किया।
यशस्वी जायसवाल आईपीएल के सुपरस्टार हैं: सुरेश रैना
जायसवाल ने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से मात्र 43 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बेहद प्रभावित हैं। जिओसिनेमा टाटा आईपीएल के विशेषज्ञ ने कहा यशस्वी जायसवाल इस टी-20 लीग के सुपरस्टार है, और भविष्य में भारत का नाम रौशन करेंगे।
सुरेश रैना ने JioCinema पर कहा: ‘यशस्वी जायसवाल के सिर की स्थिति बहुत अच्छी है और जैसा कि रॉबिन उथप्पा ने कहा कि जब उसने रिवर्स स्वीप मारा, तो वह स्थिर रहा। वह शरीर के करीब खेलता है, और जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि जब भी वह गेंद को ड्राइव करता है तो उसका सिर बहुत स्थिर होता है। जब आपका सिर ज्यादा मूव नहीं करता है, तो आप अपने शॉट में बहुत अधिक शक्ति प्राप्त कर सकते हैं, आपका स्विंग अच्छा चलता है।
यह बहुत महत्वपूर्ण होता है जब वह अपने शॉट खेलता है, खासकर कवर ड्राइव। वह एक अच्छे गेंदबाज का सम्मान करते हैं और खुद को समय देते हैं। वह जानता है कि पहले छह ओवरों से आगे का खेल कैसे बनाना है। एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पहचान यह है कि आप पहले ओवर से छटवें ओवर तक आक्रमण करते हैं, और फिर 7-11 ओवरों में आप अपनी पारी को मजबूत बनाते हैं। रॉबिन ने ठीक कहा; वह आईपीएल के सुपरस्टार हैं और भविष्य में देश को गौरवान्वित करेंगे।’