IPL 2024: ये 19-24 साल के ये 5 प्लेयर मिनी ऑक्शन में छापेंगे खूब पैसा, फ्रेंचाइजी करेगी पैसों की बारिश!
आज हम आपको आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पांच सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
अद्यतन - Dec 15, 2023 12:39 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिन पर सभी फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती है।
अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा देखा गया है कि कई युवा खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी-अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई है। आगामी संस्करण में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। आज हम आपको आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पांच सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
5- हैरी ब्रूक- 24 साल

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 13.25 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि इस संस्करण में हैरी ब्रूक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। अपने आईपीएल के डेब्यू सीजन में ब्रूक ने 11 मुकाबलों में 123 के ऊपर के औसत से सिर्फ 190 रन ही बनाए थे।
यही वजह है कि आगामी संस्करण से पहले सनराइजर्स हैदराबाद में उन्हें रिलीज कर दिया। हैरी ब्रूक ने आगामी संस्करण के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। ब्रूक के अंतरराष्ट्रीय टी-20 रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए 26 मुकाबलों में 139.27 के शानदार स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
भले ही आईपीएल 2023 में इस युवा खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन ना किया हो लेकिन आगामी संस्करण में वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। सभी फ्रेंचाइजियों की नजर भी उन पर जरूर होगी।