VIDEO: दिल्ली में 'All's Favourite' Rohit Sharma पर की गई फूलों की बारिश, होटल में हुआ हिटमैन का ग्रैंड वेलकम

VIDEO: दिल्ली में ‘All’s Favourite’ रोहित शर्मा पर की गई फूलों की बारिश, होटल में हुआ हिटमैन का ग्रैंड वेलकम

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस अगला मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल का 17वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम को पांचवीं हार झेलनी पड़ी। मुंबई इंडियंस अगले मुकाबले में DC का सामना करने के लिए दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली में हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का शानदार स्वागत हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma पर हुई फूलों की बारिश

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का दिल्ली में फूलों की बारिश से शानदार स्वागत किया गया। होटल स्टाफ ने फिर रोहित के माथे पर तिलक लगाया और हार भी पहनाया। हिटमैन अपने ऊपर फूलों की बारिश देखकर थोड़े अचंभित हो गए थे, सिर ऊपर कर वह इस मंजर का आनंद लेते हुए नजर आए। होटल में मौजूद फैंस जोर-जोर से रोहित-रोहित और ‘We Want Six’ के नारे लगाते हुए नजर आए।

रोहित शर्मा हर किसी के फेवरेट है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद से फैंस का प्यार रोहित शर्मा के लिए और भी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें रोहित शर्मा का वो वीडियो-

आईपीएल 2024 में आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेल रहे हैं हिटमैन

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 8 मैचों में 43.29 के औसत और 162.90 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। रोहित ऑरेंज कैप की सूची में इस वक्त सातवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा 5 गेंदों में मात्र 6 रन बना पाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आगामी मुकाबले में वह एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 8 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को आगामी मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए जीत दर्ज करनी होगी।

 

close whatsapp