IPL 2024: 'क्या आपने उनके आईपीएल नंबर देखे हैं' पैट कमिंस के हैदराबाद का कप्तान बनने के बाद आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘क्या आपने उनके आईपीएल नंबर देखे हैं’ पैट कमिंस के हैदराबाद का कप्तान बनने के बाद आकाश चोपड़ा

हाल में ही सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने पैट कमिंस को एडेन मार्करम की जगह कप्तान नियुक्त किया है। 

Aakash Chopra and Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)
Aakash Chopra and Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है, और पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम की लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है।

गौरतलब है कि फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने आईपीएल के 17वें सीजन के लिए एडेन मार्करम की जगह ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड कप चैंपियन खिलाड़ी पैट कमिंस (Aakash Chopra) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। तो वहीं फ्रेंचाइजी के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में लगातार बातचीत हो रही है।

दूसरी ओर, अब इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ा बयान दिया है। आकाश का कहना है कि क्या आपने उनके हालिया आईपीएल नंबर देखें हैं?

आकाश चोपड़ा ने पैट कमिंस को लेकर दिया बड़ा बयान

पैट कमिंस के सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त होने के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा- आपने पैट कमिंस को कप्तान बनाया है लेकिन क्या आपने उनके हालिया आईपीएल नंबर देखे हैं? ध्यान से देखिये, वह बहुत रन खर्च करता है और बल्ले से भी उतने रन नहीं बनाता। केवल चार विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं। वह न तो पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं और न ही डेथ ओवरों में।

चोपड़ा ने आगे कहा- अगर वह ये सारे काम नहीं कर सकता है तो आप अपने विदेशी रिसोर्स का 25% एक ऐसे खिलाड़ी पर खर्च कर रहे हैं, जिसकी आईपीएल की प्लेइंग इलेवन में एक समय पर जगह नहीं थी। यही कारण है कि पैट कमिंस उस टीम (ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम) के कप्तान नहीं हैं, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है टी20 वर्ल्ड कप नहीं।

close whatsapp