चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका..! आईपीएल 2024 नहीं खेलेंगे Ben Stokes, कारण जान हैरान हो जाएंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका..! आईपीएल 2024 नहीं खेलेंगे Ben Stokes, कारण जान हैरान हो जाएंगे आप

वर्कलोड को मैनेज करने के चलते बेन स्टोक्स आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं। 

Ben Stokes (Photo Source: X/Twitter)
Ben Stokes (Photo Source: X/Twitter)

Ben Stokes: ICC ODI World Cup 2023 ने फैंस का खूब मनोरंजन किया है। इस टूर्नामेंट के बाद अब फैंस की सारी नजरें दुनिया के सबसे बहुचर्चित क्रिकेट लीग आईपीएल पर टिकी हुई है। आगामी सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेंशन लिस्ट रविवार (26 नवंबर) तक सौंपनी होगी। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को मात देते हुए पांचवें आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) CSK का हिस्सा थे, लेकिन वह चोट के चलते ज्यादा मैच खेल नहीं पाए। इस वक्त बेन स्टोक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है वर्कलोड को मैनेज करने के चलते वह आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं।

घुटने की सर्जरी करवाएंगे Ben Stokes

वर्ल्ड कप 2023 के समापन के बाद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने खुलासा किया है कि वह घुटने की सर्जरी करवाएंगे। जिसे वो लंबे समय से टाल रहे थे। बेन स्टोक्स की वापसी उनके रिहैब प्रोग्रेस के आधार पर ही तय की जाएगी। अगर आगामी आईपीएल सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स बेन स्टोक्स को रिलीज ना करने का फैसला लेती है, तो उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन कर सकती है।

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के आखिरी मैच के बाद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने कहा था, ‘मैंने खुद को जल्दी ठीक होने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए क्रिकेट से दूर बहुत मेहनत की है। क्रिसमस और सब कुछ आने के साथ मेरे लिए जरूरी बात यह है कि इस घुटने को सही किया जाए और भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हुआ जाए।’

बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को 16.25 करोड़ रूपए में खरीदा था। लेकिन बाएं घुटने में चोट के चलते वह सिर्फ दो मैच खेल पाए। दो मैचों में स्टोक्स ने मात्र 15 रन बनाए और एक ओवर गेंदबाजी की। हालांकि चोट से जूझने के बाद बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम के लिए शानदार खेल दिखाया। 6 मैचों में बेन स्टोक्स ने 50.66 के औसत 304 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

close whatsapp
IPL 2023: 3 खिलाड़ी जिसे मुंबई इंडियंस ऑक्शन में कैमरून ग्रीन की जगह अपनी टीम में शामिल कर सकती थी वनडे के 5 बड़े रिकॉर्ड (Records) जो टीम इंडिया (India) के नाम हैं कार के मामले में धोनी को भी पीछे छोड़ चुके हैं विराट कोहली, देखें कलेक्शन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी 2023 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन