IPL 2024: GT vs SRH: Match 12 के लिए संभावित प्लेइंग XI, CSK के खिलाफ हारने के बाद GT कर सकती है बड़े बदलाव
IPL 2024 का 12वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 30, 2024 11:15 am

IPL 2024 का 12वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो गुजरात ने अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं हैदराबाद ने अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ खेला था, जहां उन्होंने 31 रनों से जीत दर्ज की थी। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आने वाले मैचों में क्या ये दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग XI में कुछ बदलाव करती है या नहीं।
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans, GT)
गुजरात ने इस सीजन में अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जहां उन्होंने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी। वहीं पिछले मुकाबले में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मैच में गुजरात का मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहा था, विजय शंकर उस मैच में टीम की सबसे कमजोर कड़ी बनकर सामने आए थे।
ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह शाहरुख खान को मौका दे सकती है। वहीं उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उमेश यादव अभी तक खेले गए दो मैचों में गेंद से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, जिस वजह से उनकी जगह दर्शन नालकंडे या कार्तिक त्यागी में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad, SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उन्होंने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। उन्होंने अब तक दो मुकाबले (KKR & MI) खेले हैं, दोनों में ही उन्हें जीत मिली है। पिछले मुकाबले में तो SRH के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की थी और IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी तो काफी मजबूत नजर आ रही है।
वहीं गेंदबाजी की बात करें तो दोनों ही मैच में उनके गेंदबाजों ने 200 से अधिक रन खाए हैं जो कप्तान कमिंस के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि, आने वाले SRH आने वाले मुकाबले में अपनी टीम में क्या बदलाव करती है।
IPL 2024: GT vs SRH दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस प्लेइंग XI: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कार्तिक त्यागी, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट प्लेयर: साई सुदर्शन, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार, केन विलियमसन
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव