GT vs MI: गिल की सेना ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का घमंड, मुंबई इंडियंस को मिली 6 रनों से हार

IPL 2024: गिल की सेना के आगे नहीं चली हार्दिक पांड्या की हीरोपंती, MI को मिली 6 रनों से शर्मनाक हार

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रनों से जीत दर्ज की।

GT vs MI (Photo Source: IPL Official Website)
GT vs MI (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024, GT vs MI: आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 24 मार्च को अहमदाबाद में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए थे। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई और गुजरात टाइटंस ने 6 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

GT vs MI: जसप्रीत बुमराह ने की शानदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस को पहला झटका चौथे ओवर में लगा था। जसप्रीत बुमराह ने रिद्धिमान साहा को 19 रनों पर आउट किया। जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल 22 गेंदों में 31 रन बनाकर 8वें ओवर में पीयूष चावला के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। अजमतुल्लाह उमरजई (17) और डेविड मिलर (12) बड़ी पारी खेल पाने में नाकामयाब रहे। साई सुदर्शन अर्धशतकीय पारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट हो गए।

साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने 15 गेंदों में 22 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओर में 14 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह ने रिद्धिमान साहा (19), साई सुदर्शन (45) और डेविड मिलर (12) को आउट किया। गेराल्ड कोएत्जी के नाम 2 विकेट और पीयूष चावला के नाम 1 विकेट शामिल रहा।

डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी ने गुजरात को जीताया मैच

GT vs MI, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को खराब शुरूआत मिली। ईशान पहले ही ओवर में डक पर अजमतुल्लाह उमरजई के खिलाफ आउट हुए थे। जिसके बाद नमन धीर ने 10 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन की अच्छी पारी खेली। रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 29 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेलकर साई किशोरे के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

डेवाल्ड ब्रेविस भी अच्छी पारी खेल रहे थे, लेकिन 16वें ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ 38 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए। 19वें ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने तिलक वर्मा और गेराल्ड कोएत्जी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद मैच मुंबई के हाथ से लगभग निकल चुका था। आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी।

हार्दिक पांड्या ने पहली दो गेंदों में छक्का और चौका जड़ मैच का रूख फिर बदल दिया। लेकिन फिर अगली दो गेंदों में उमेश यादव ने हार्दिक पांड्या (11) और पीयूष चावला को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। आखिरी दो गेंदों में मात्र 2 रन आए, और गुजरात टाइटंस ने 6 रनों से जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस के लिए अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

GT vs MI: गुजरात टाइटंस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/mota_sakshi/status/1771963127522844772

 

 

close whatsapp