IPL 2024: अहमदाबाद में फेल हुई पैट कमिंस की सारी रणनीति, गुजरात टाइटंस ने SRH को 7 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की।
अद्यतन - मार्च 31, 2024 7:10 अपराह्न

IPL 2024, GT vs SRH: आईपीएल 2024 का 12वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बोर्ड पर लगाए थे। गुजरात टाइटंस ने 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की।
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने की शानदार गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा था। मयंक अग्रवाल (16) अजमतुल्लाह उमरजई के खिलाफ आउट हुए थे। ट्रैविस हेड खतरनाक नजर आ रहे थे, लेकिन नूर अहमद ने सातवें ओवर में उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रैविस हेड 14 गेंदों में मात्र 19 रन बना पाए। अभिषेक शर्मा (29), हेनरिक क्लासेन (24) और एडेन मार्करम (17) आज बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
शाहबाज अहमद ने 20 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं अब्दुल समद ने 14 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद सम्मानजनक स्कोर पर पहुंच पाई। गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 25 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। मोहित शर्मा ने अभिषेक शर्मा, शाहबाज अहमद और वाशिंगटन सुंदर का विकेट चटकाया था। अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, राशिद खान और नूर अहमद के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।
डेविड मिलर और साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी
GT vs SRH, लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को पहला झटका पांचवें ओवर में शाहबाज अहमद ने दिया था। रिद्धिमान साहा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन 10वें ओवर में मयंक मारकंडे के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए डेविड मिलर और साई सुदर्शन के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई।
साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली। विजय शंकर ने 11 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। वहीं डेविड मिलर ने 27 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रनों की नाबाद पारी खेली टीम को जीत दिलाई। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शाहबाज अहमद, मयंक मारकंडे और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-
#GTvSRH match pic.twitter.com/8K6ii44nuE
— Darshannn (@D4Dramatic) March 31, 2024
Gujarat Titans to ICT fans#GTvSRH pic.twitter.com/3PWRkTfiXI
— SwatKat💃 (@swatic12) March 31, 2024
#GTvSRH pic.twitter.com/lXFj4bevYM
— Shiv Rajawat🇮🇳 (@_SSRajawat) March 31, 2024
Shubman bhai tak ne Pat Cummins ko Narendra Modi Stadium par hara diya.🥲#TATAIPL2024 #GTvSRH #ShubmanGill #CricketTwitter
— Pranav Pathak (@RtrPranav) March 31, 2024
Ahmedabad crowd to Pat Cummins – pic.twitter.com/FR5cRyuLaq
— Nidhi (@Sassy_Naari_) March 31, 2024