IPL 2024: DC के खिलाफ मैच से पहले LSG कैंप से आई बड़ी खबर, केएल राहुल टीम के साथ... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: DC के खिलाफ मैच से पहले LSG कैंप से आई बड़ी खबर, केएल राहुल टीम के साथ…

लखनऊ सुपर जायंट्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें अपने बचे हुए दोनों मैच में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है।

KL Rahul & Sanjeev Goenka (Photo Source: X/Twitter)
KL Rahul & Sanjeev Goenka (Photo Source: X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच काफी देर तक किसी चीज को लेकर बहस होती रही। संजीव गोयनका केएल राहुल के प्रदर्शन से काफी निराश थे।

अब लखनऊ को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 मई को खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल टीम के साथ दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में नजर नहीं आए हैं। हालांकि ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि वो लखनऊ टीम के साथ मैच से पहले जुड़ जाएंगे।

बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें अपने बचे हुए दोनों मैच में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। यही नहीं केएल राहुल को बचे हुए दोनों मुकाबलों में अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

14 मई को लखनऊ और दिल्ली के बीच खेला जाएगा महत्वपूर्ण मैच

लखनऊ और दिल्ली के बीच 14 मई को खेला जाने वाला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम ने 6 में जीत दर्ज की है जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के इस समय 12 अंक है और टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में 13 मैच खेले जिसमें से 6 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 7 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हैं और टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में छठवें पायदान पर है। दिल्ली के लिए भी इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अपने पिछले मैच में दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 47 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?