IPL 2024 Latest Points Table: PBKS vs GT, मैच-37 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
आईपीएल 2024 में 21 अप्रैल को हुए दो धमाकेदार मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें यहां-
अद्यतन - अप्रैल 23, 2024 12:08 पूर्वाह्न
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 में 21 अप्रैल के दिन दो शानदार मुकाबले खेले गए। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हराया। वहीं मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की। इन दोनों मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।
RCB के खिलाफ जीत के बाद एक पायदान की छलांग लगाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अब तक 7 मैचों में से पांच में जीत मिली है, वहीं दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हार के बाद अब भी पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। टीम को अब तक 8 मैचों में से 7 में हार झेलनी पड़ी है। RCB प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।
गुजरात टाइटंस ने भी जीत के बाद एक पायदान की छलांग लगाई है, टीम 8 अंकों के साथ छठवें स्थान पर पहुंच गई है। GT अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं पंजाब किंग्स हार के बाद अब भी 9वें स्थान पर है।
आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ अब भी पहले स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर है।
IPL 2024: PBKS vs GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 7 | 6 | 1 | 0 | 0 | 12 | 0.677 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 1.206 | ||
3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.914 | ||
4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | 0.529 | ||
5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | 0.123 | ||
6 | गुजरात टाइटंस | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -1.055 | ||
7 | मुंबई इंडियंस | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | -0.133 | ||
8 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | -0.477 | ||
9 | पंजाब किंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.292 | ||
10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 1 | 7 | 0 | 0 | 2 | -1.046 |
IPL 2024: आज हुए दोनों मैचों का हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बोर्ड पर लगाए थे। आरसीबी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 221 रनों पर ऑलआउट हो गई, और कोलकाता ने 1 रन से जीत दर्ज की।
वहीं पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में GT ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में पंजाब पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में गुजरात ने राहुल तेवतिया की नाबाद 36 रनों की पारी के बल पर 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया।