किंग कोहली अब सचिन तेंदुलकर के एक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड को तोड़ने के पहुंचे करीब - क्रिकट्रैकर हिंदी

किंग कोहली अब सचिन तेंदुलकर के एक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड को तोड़ने के पहुंचे करीब

विराट कोहली ने अभी तक सभी प्रारूपों को मिलाकर 26,942 रन बनाए हैं और बहुत जल्द वो 27000 रन की उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। विराट कोहली ने भारतीय टीम की ओर से कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। यही नहीं कई बार विराट कोहली की तुलना दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से भी की जाती है।

कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं। अब वह एक और उपलब्धि अपने नाम करने जा रहे हैं। विराट कोहली ने अभी तक सभी प्रारूपों को मिलाकर 26,942 रन बनाए हैं और बहुत जल्द वो 27000 रन की उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि अनुभवी बल्लेबाज ने अभी तक 26,942 रन 591 पारियों में बनाए हैं। वहीं सबसे तेज 27000 रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है।

सचिन तेंदुलकर ने इस शानदार उपलब्धि को 623 पारियों में हासिल किया था। अगर विराट कोहली अपनी अगली आठ पारी में 58 रन बना लेते हैं तो इस उपलब्धि को अपने नाम करने वाले वो सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन के अलावा कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग ने सभी प्रारूपों को मिलाकर 27000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

भारतीय टीम को इस महीने बांग्लादेश के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलनी है और विराट कोहली के पास इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने का एक सुनहरा मौका है।

19 सितंबर से शुरू हो रही है भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज

बता दें, भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। अगर विराट कोहली अगले दो टेस्ट में 58 रन बना लेते हैं, तो वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट कानपुर में होस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?