IPL 2024: कोहली-धोनी के लिए फैंस के पागलपन की तुलना टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट से कर रहे हैं जोस बटलर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: कोहली-धोनी के लिए फैंस के पागलपन की तुलना टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट से कर रहे हैं जोस बटलर!

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आईपीएल 2024 ओपनर में आमने-सामने होंगे।

MS Dhoni-Virat Kohli, Jos Buttler and Taylor Swift. (Image Source: BCCI-IPL/Getty Images)
MS Dhoni-Virat Kohli, Jos Buttler and Taylor Swift. (Image Source: BCCI-IPL/Getty Images)

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन की शुरुआत से अब लगभग एक सप्ताह का समय रह गया है। 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 से पहले इंग्लैंड के कप्तान और राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने स्वीकार किया है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और एमएस धोनी (MS Dhoni) की फैन फॉलोइंग अद्भुत है।

जोस बटलर ने भारतीय क्रिकेट आइकनों की तारीफ करते हुए उनके विशाल फैन बेस पर उनके गहरे प्रभाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बीच, जोस बटलर ने एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए फैंस के बीच माहौल की तुलना अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट के उत्साह से की।

Virat Kohli और MS Dhoni के लिए फैंस का पागलपन देखने लायक होता है: जोस बटलर

इंग्लैंड के कप्तान ने दावा किया कि जब ये दोनों क्रिकेटर मैदान में कदम रखते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे 10 साल का कोई टेलर स्विफ्ट कॉन्सर्ट में पहुंच गया हो। आपको बता दें, धोनी और कोहली 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 के पहले गेम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच भिड़ंत के दौरान आमने-सामने होंगे।

जोस बटलर ने फैनकोड के हवाले से कहा: “आईपीएल के लिए जो पागलपन हैं, और फैंस का दीवानापन हैं, वो बेहद जबरदस्त है। वहां एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे सुपरस्टार हैं, जब ये लोग मैदान पर उतरते हैं, तो वो माहौल शायद टेलर स्विफ्ट कॉन्सर्ट में 10 साल के बच्चों की तरह होना होता है। यह अविश्वसनीय है, लोग उन्हें देखने के लिए जो शोर मचाते हैं, देखने लायक होता है! वे खेल भी नहीं रहे हैं; वे बस मैदान पर जा रहे हैं, तब भी फैंस का दीवानापन कमाल का होता है।”

“वे सच में उन्हें अपना आदर्श मानते हैं”

जोस बटलर ने आगे कहा, “एयरपोर्ट में उनके चारों ओर सिक्योरिटी गॉर्ड होते हैं, लोग बस एक सेल्फी लेने या उनके करीब जाने के लिए पागल हो जाते हैं। वे ए-लिस्ट सेलेब्रिटी हैं और उनके पास गजब की फैन फॉलोविंग हैं। सोशल मीडिया पर उनका प्रभाव काफी अविश्वसनीय है। तो आईपीएल के दौरान ये सब देखना अच्छा लगता है। कभी-कभी आप अपने आप को कमरे में बंद करके छुप जाना चाहते हैं।

हमारी उतनी फैन फॉलोविंग नहीं हैं, और ना ही हमारे लिए फैंस इतने पागल हैं। लेकिन उस तरह की पहचान पाना और एक रॉकस्टार जैसा महसूस करना भी अच्छा है। तो, हां, प्रशंसक क्रिकेटरों और विशेष रूप से बड़े भारतीय सितारों के लिए अगले स्तर के होते हैं, वे सच में उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।”

close whatsapp