IPL 2024: बड़े बदलावों के साथ LSG कर सकती है इन 8-9 खिलाड़ियों को रिलीज  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: बड़े बदलावों के साथ LSG कर सकती है इन 8-9 खिलाड़ियों को रिलीज 

इन खिलाड़ियों के रिलीज के बाद लखनऊ की पर्स वैल्यू 20 से 25 करोड़ रुपए के बीच बढ़ सकती है। 

Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter X)
Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां काफी जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी है, तो वहीं आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को अगले महीने दुबई में होगा। तो वहीं इस ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों को 26 नवंबर तक अपने सभी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है।

तो वहीं इस कड़ी में आईपीएल के पिछले दो सीजन से लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही है। साथ ही क्रिकबज की रिपोर्ट्स को माने तो फ्रेंचाइजी 8-9 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

LSG इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

क्रिकबज की रिपोर्ट्स की अनुसार जस्टिन लैंगर के हेड कोच बनने के टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि मनन वोहरा, सूर्याशं शेड्गे, कर्ण शर्मा और स्वपनिल सिंह जैसे कुछ खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी से छुट्टी हो सकती है।

गौरतलब है कि वोहरा पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में ओपनिंग करते हैं लेकिन पिछले सीजन उन्हें लखनऊ के लिए बहुत ही कम मौके मिले थे। इसके अलावा मुंबई के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्याशं शेड्गे को भी फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है, जिसे उसने पिछले सीजन बेस प्राइस पर खरीदा था।

तो वहीं आपको बता दें कि पिछले दो सीजन से लगातर लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर रही है, लेकिन अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्राॅफी नहीं जीत पाई है। तो वहीं आईपीएल 2023 में उन्होंने नंबर तीन पर लीग स्टेज फिनिश किया था, लेकिन वे फाइनल में जगह नहीं बना सके थे। लेकिन आगामी सीजन में अपनी खिताबी भूख को खत्म करने के लिए लखनऊ टीम से काफी खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

ये भी पढ़ें- ‘पूरा भारत मुझे पसंद नहीं करता’ World Cup 2019 में MS Dhoni के रन-आउट को लेकर Martin Guptill

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?