IPL 2023: ‘गिल को देखो’ आईपीएल में पृथ्वी शाॅ के शाॅट सिलेक्शन पर पर बोले वीरेंद्र सहवाग
12 और 7 रन बनाकर आउट हुए हैं शाॅ अपनी पिछली दो टी-20 पारियों में
अद्यतन - अप्रैल 5, 2023 6:04 अपराह्न

भारत के लिए साल 2018 में में टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी शाॅ ने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया था, तो उस समय रवि शास्त्री ने शाॅ के लिए कहा था कि उनमें थोड़ी बहुत वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की झलक दिखती है।
दूसरी तरफ पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शाॅ का बल्ला आईपीएल 2023 में अब तक नहीं चला है। बता दें कि जारी आईपीएल सीजन में वह पिछली दो पारियों में 12 और 7 रन बनाकर तेजतर्रार शाॅट खेलते हुए आउट हुए हैं।
लेकिन अब पृथ्वी शाॅ को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पृथ्वी शाॅ के शाॅट सिलेक्शन पर बड़ा बयान दिया है। सहवाग को लगता है कि शाॅ को शुभमन गिल से सीखना चाहिए।
पृथ्वी शाॅ को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि क्रिकबज के साथ एक बात-चीत में वीरेंद्र सहवाग ने पृथ्वी शाॅ को लेकर कहा- वह कई बार एक तरह के शाॅट खेलकर आउट हुए हैं। आपको अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। शुभमन गिल को देखो, दोनों ने एक साथ अंडर-19 क्रिकेट खेला और अब वह भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 खेल रहे हैं। लेकिन शाॅ अब भी संघर्ष कर रहे हैं।
सहवाग ने आगे कहा- उसे (पृथ्वी शाॅ) आईपीएल जैसे मंच का अधिक फायता उठाते हुए, बहुत से रन बनाने हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। इसलिए पृथ्वी शाॅ को भी आईपीएल में लगातार रन बनाने वाले होंगे।
दूसरी तरफ आपको दिल्ली कैपिटल्स के बारे में बताएं तो उन्हें अभी तक खेले गए दो मैचों में हार मिली है। साथ ही ओपनिंग में डेविड वाॅर्नर और पृथ्वी शाॅ के बीच लंबी साझेदारियां नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से मिडिल ऑर्डर पर दबाव आ जाता है।