LSG vs CSK, Who won Player of the Match? लखनऊ और चेन्नई के मुकाबले में किसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?
केएल राहुल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
अद्यतन - Apr 20, 2024 12:31 am

LSG vs CSK: आईपीएल 2024 के 34 वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)की मेजबानी की। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा के नाबाद 57 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में राहुल और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की जिसकी मदद से लखनऊ ने एक ओवर शेष रहते दो विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की।
हार के बावजूद चेन्नई की टीम सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आठ पॉइंट्स लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि इतने ही मैच में CSK के समान अंक प्राप्त करने वाली लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर बरकरार है।
LSG vs CSK Player of the Match: किसे मिल आज के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड?
लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली, जबकि डिकॉक ने 43 गेंदों पर 54 रन बनाए। दोनों के बीच शुरुआत से बेहद ही शानदार साझेदारी देखने को मिली। इस मैच में केएल राहुल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्धशतका पूरा किया था और टीम के लिए अहम समय में कप्तानी पारी खेली जो वाकई प्रशंसनीय है।केएल राहुल ने 53 गेंदों में 9 चौके और 3 शानदार छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली। उन्होंने यह रन 154.72 की स्ट्राइक रेट से बनाए जो काबिले तारीफ है।
केएल राहुल ने सिर्फ 82 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीता है, बल्कि वह आईपीएल 2024 के ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। केएल रहिल ने खेले गए 7 मैचों में 286 रन बनाए हैं और लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं।
आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप अपडेट (IPL 2024 Orange Cap Update) :
| नंबर | प्लेयर | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | H.S | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | RCB | 361 | 7 | 245 | 72.2 | 113 | 147.35 | 35 | 14 | 1 | 2 |
| 2 | रियान पराग | RR | 318 | 7 | 197 | 63.6 | 84 | 161.42 | 22 | 20 | — | 3 |
| 3 | रोहित शर्मा | MI | 297 | 7 | 181 | 49.5 | 105 | 164.09 | 30 | 18 | 1 | — |
| 4 | केएल राहुल | LSG | 286 | 7 | 200 | 47.67 | 82 | 143 | 25 | 11 | — | 2 |
| 5 | सुनील नरेन | KKR | 276 | 6 | 147 | 46 | 109 | 187.76 | 26 | 20 | 1 | 1 |