IPL 2024: DC के खिलाफ पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे MS तो धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो
हालांकि, धोनी की बल्लेबाजी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाई
अद्यतन - मार्च 31, 2024 11:37 अपराह्न

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर एमएस धोनी (MS Dhoni) का क्रेज, एक बार फिर से मैदान पर देखने को मिला है। बता दें कि आज 31 मार्च, रविवार को जारी आईपीएल सीजन का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।
तो वहीं इस मैच में जब दिल्ली से मिले टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई के बल्लेबाजी के दौरान धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं, तो उस समय पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठता है। साथ ही कुछ ही समय में धोनी के नारों की ये वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो गई।
देखें जब धोनी बल्लेबाजी करने उतरे तो स्टेडियम में फैंस का शोर
The reception, the entry, only MS Dhoni has this kind of a fan following even five years after his international retirement.pic.twitter.com/hUnBMEp2ZW
— Sameer Allana (@HitmanCricket) March 31, 2024
दिल्ली ने चेन्नई को हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत
तो वहीं आपको विशाखापट्टनम में जारी इस मैच के बारे में जानकारी दें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराकर, टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की है। साथ ही मैच में धोनी ने 16 गेंदों में 37* रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
मुकाबले की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। दिल्ली को इस टारगेट तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ और डेविड वाॅर्नर की साझेदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। वाॅर्नर ने 52 तो शाॅ ने 43 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से कुल 51 रनों की पारी खेली।
दूसरी ओर, जब दिल्ली से मिले 192 रनों के लक्ष्य का सीएसके पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 171 रन ही बना पाई। सीएसके के लिए अंजिक्य रहाणे 45 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे, तो डेरिल मिचेल ने 34 रनों का योगदान दिया।