IPL 2024: तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंचे MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
IPL 2024 एमएस धोनी के लिए आखिरी सीजन होगा।
अद्यतन - Mar 6, 2024 10:19 am

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी मंगलवार, 05 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले चेन्नई पहुंच चुके हैं। बता दें कि, आगामी सीजन विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए आखिरी IPL सीजन होने की उम्मीद है। पिछले सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने अपने फैंस से वादा किया था कि IPL 2023 के दौरान पूरे देश से अपार प्यार प्राप्त करने के बाद एक और सीजन खेलेंगे।
IPL 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज करके चेन्नई धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार चैंपियन बना था। ‘कैप्टन कूल’ फ़ाइनल मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। हालांकि बाद में रवींद्र जड़ेजा ने आखिरी दो गेंदों पर दस रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ऐतिहासिक जीत के बाद, धोनी ने ख़ुशी से जडेजा को अपने कंधे पर उठा लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
IPL 2024 की तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंचे MS Dhoni
बता दें कि, 42 वर्षीय खिलाड़ी पूरे 2023 सीजन में घुटने की चोट से जूझते रहे और जब भी वह मैदान पर उतरे तो फैंस ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पिछले सीजन में 12 पारियों में 104 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आईपीएल 2023 में उन्होंने 182.46 के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से रन बनाए और इस दौरान तीन चौके और दस छक्के लगाए।
आगामी सीजन की तैयारी करने के लिए एमएस धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं। CSK ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। सीएसके ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें 42 वर्षीय धोनी कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। सीएसके की पोस्ट पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने कहा कि धोनी फिर से दहाड़ने के लिए तैयार हैं तो कोई बोला आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।
🚁 The helicopter has landed in Chennai, New Role loading 😉
Countdown to March 22 starts now… stay tuned to Star Sports for more ⏳ #MSDhoni pic.twitter.com/Std5919GeI
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2024
20 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गए थे। पूर्व भारतीय कप्तान केवल आईपीएल में खेलते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी आईपीएल के संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। उनके अलावा मुंबई इंडियंस (एमआई) के रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान पांच खिताब जीते हैं। हालांकि, धोनी के पास आगामी सीजन में रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।