IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: KKR vs DC, मैच-47 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे
ऑरेंज कैप की ताजा सूची में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज फिल साल्ट की टॉप-5 में एंट्री हुई है।
अद्यतन - अप्रैल 29, 2024 11:07 अपराह्न
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। KKR खिलाड़ी फिल साल्ट की पहली बार टॉप-5 में एंट्री हुई है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है।
ऋषभ पंत ऑरेंज कैप की ताजा सूची में चौथे स्थान पर पहुंचे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली (500) ऑरेंज कैप की ताजा सूची में अब भी पहले स्थान पर मौजूद है। CSK कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (447) दूसरे और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। पंत 11 मैचों में 398 रनों के साथ सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं फिल साल्ट ने आज DC के खिलाफ 33 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, वह सूची में 392 रनों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | RCB | 500 | 10 | 339 | 71.43 | 113 | 147.49 | 46 | 20 | 1 | 4 |
2 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 447 | 9 | 299 | 63.86 | 108 | 149.5 | 48 | 13 | 1 | 3 |
3 | साई सुदर्शन | GT | 418 | 10 | 308 | 46.44 | 84 | 135.71 | 43 | 9 | — | 2 |
4 | ऋषभ पंत | DC | 398 | 11 | 251 | 44.22 | 88 | 158.57 | 31 | 24 | — | 3 |
5 | फिल सॉल्ट | KKR | 392 | 9 | 217 | 49 | 89 | 180.65 | 44 | 22 | — | 4 |
पर्पल कैप की सूची में बुमराह अब भी है टॉप पर
पर्पल कैप की ताजा सूची में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (14) अब भी पहले स्थान पर है। CSK खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान (14) दूसरे और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल (14) तीसरे स्थान पर है। मथीशा पथिराना (13) चौथे और राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल (13) पांचवें स्थान पर है।
नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 14 | 9 | 36 | 5/21 | 216 | 17.07 | 6.64 | 239 | — | 1 |
2 | मुस्तफिजुर रहमान | CSK | 14 | 8 | 30.2 | 4/29 | 182 | 21.14 | 9.76 | 296 | 1 | — |
3 | हर्षल पटेल | PBKS | 14 | 9 | 32 | 3/15 | 192 | 23.29 | 10.19 | 326 | — | — |
4 | मथीशा पथिराना | CSK | 13 | 6 | 22 | 4/28 | 132 | 13 | 7.68 | 169 | 1 | — |
5 | युजवेंद्र चहल | RR | 13 | 9 | 34 | 3/11 | 204 | 23.54 | 9 | 306 | — | — |