IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: CSK vs GT मैच-7 के बाद Orange Cap & Purple Cap की ताज़ा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: CSK vs GT, मैच-7 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें-

Rachin Ravindra & Ruturaj Gaikwad (Photo Source: IPL Official Website)
Rachin Ravindra & Ruturaj Gaikwad (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 26 मार्च को चेपॉक में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बोर्ड पर लगाए थे। शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 51 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी।

रचिन रवींद्र ने 20 गेंदों में 46 और रूतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंदों में 46 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया। गुजरात के लिए राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया, वहीं साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई और सीएसके ने 63 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

सीएसके के लिए दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिया। वहीं डेरिल मिचेल और मथिशा पथिराना के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

IPL 2024 Orange Cap Update: मैच-7 ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 98 2 69 49 77 142.03 11 3 1
2 सैम करन PBKS 86 2 64 43 63 134.38 9 1 1
3 शिवम दुबे CSK 85 2 51 85 51 166.67 6 6 1
4 रचिन रवींद्र CSK 83 2 35 41.5 46 237.14 9 6
5 संजू सैमसन RR 82 1 52 82 157.69 3 6 1

IPL 2024 Purple Cap Update: मैच-7 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मुस्तफिजुर रहमान CSK 6 2 8 4/29 48 9.83 7.38 59 1
2 जसप्रीत बुमराह MI 3 1 4 3/14 24 4.67 3.5 14
3 हरप्रीत बरार PBKS 3 2 7 2/13 42 9 3.86 27
4 कगिसो रबाडा PBKS 3 2 8 2/23 48 19.67 7.38 59
5 टी. नटराजन SRH 3 1 4 3/32 24 10.67 8 32

close whatsapp