IPL PBKS vs SRH Pitch & Weather Report ground stats

PBKS vs SRH: Weather रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट और मुल्लांपुर स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-23 के लिए

IPL 2024 का 23वां मुकाबला PBKS और SRH के बीच 9 अप्रैल को मोहाली में खेला जाएगा।

Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, Chandigarh
Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, Chandigarh (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2024 का 23वां मुकाबला 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मुल्लांपुर, पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन उनका नया होम ग्राउंड है। ऐसे में पंजाब किंग्स के फैंस बेसब्री के साथ इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आज बात करेंगे कि इस मैच के दौरान मुल्लांपुर का मौसम और वहां की पिच का मिजाज कैसा होगा।

IPL 2024: PBKS vs SRH: मुल्लांपुर की Pitch रिपोर्ट

दरअसल, मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इस सीजन यह दूसरा IPL मुकाबला होगा, इससे पहले इस सीजन पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस स्टेडियम में इससे पहले घरेलू मैच जैसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेले गए हैं। मुल्लांपुर की पिच पेसर्स और स्पिनर्स दोनों के लिए मददगार साबित रहती है। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

IPL 2024: PBKS vs SRH: मुल्लांपुर, मोहाली का Weather Report

मुल्लांपुर में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और तकरीबन 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है और फैंस को अच्छे मौसम के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। शनिवार को मुल्लांपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जाने के आसार हैं और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

PBKS vs SRH, Mullanpur International Stadium, Stats

  • कुल मैच – 1
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता – 0
  • दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता – 1
  • पहली पारी का औसत स्कोर – 174
  • हाईएस्ट टोटल – 177/6 (19.2), पंजाब किंग्स द्वारा

close whatsapp