IPL 2024 Points Table: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची KKR, जानें किन टीमों का पत्ता हुआ अब साफ…?
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है।
अद्यतन - मई 12, 2024 1:24 पूर्वाह्न

IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन कोलकाता ने जीत के बाद 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है। वहीं मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, टीम 8 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान और चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 12-12 अंकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। ये सभी टीमें अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
IPL 2024 Points Table: KKR vs MI मैच के बाद पॉइंट्स टेबल
| नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 12 | 9 | 3 | 0 | 0 | 18 | 1.428 | ||
| 2 | राजस्थान रॉयल्स | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | 0.476 | ||
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 7 | 5 | 0 | 0 | 14 | 0.406 | ||
| 4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | 0.491 | ||
| 5 | दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.316 | ||
| 6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.769 | ||
| 7 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | 0.217 | ||
| 8 | गुजरात टाइटंस | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -1.063 | ||
| 9 | मुंबई इंडियंस | 13 | 4 | 9 | 0 | 0 | 8 | -0.271 | ||
| 10 | पंजाब किंग्स | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 8 | -0.423 |
IPL 2024: KKR vs MI, मैच-60 का हाल
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बोर्ड पर लगाए थे। वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली थी, वहीं नीतिश राणा ने 33 रन बनाए थे। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिया था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई। केकेआर के लिए हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट लिया।